सुशांत सिंह राजपूत को गुज़रे आज चार महीने का वक्त पूरा हो चुका है। सुशांत ने 14 जून 2020 के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा था। सुशांत की कमी आज पूरी दुनिया को खल रही है, इसकी जांच शुरुआत मुम्बई पुलिस के हाथों में थी मगर सुशांत का परिवार इस जांच से खुश नहीं था। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी बात रख रही है और अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। अभी हाल ही में उन्होंने मन की बात फ़ॉर सुशांत कैम्पेन शुरू किया, इसमें सुशांत के चाहने वाले अपने मन की बात प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाएंगे। वहीं आज यानी बुधवार के दिन उनके 4 महीने पूरे होने पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक मोटिवेशनल वीडियो साझा किया है।
बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मन की बात फ़ॉर सुशांत के लिए एक वीडियो बना कर डायरेक्टरी भी साझा की है। इसके अलावा हाल ही में कुछ घंटे पहले उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें सुशांत सिंह राजपूत कसरत करते हुए नज़र आ रहे हैं। जिसमें उनकी कड़ी मेहनत एक अलग मोटिवेशन दे रही है।
यह वीडियो जैसे ही शुरू होता है इसमें सुशांत सिंह राजपूत एक झील के किनारे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सुशांत पहाड़ो के बीच, सड़क किनारे, समुद्र के किनारे दौड़ लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं सुशांत इसके अलावा साइकलिंग करते हुए भी नज़र आते हैं। वहीं समुद्र किनारे कड़ी मेहनत, कसरत और स्किपिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में हार्डकोर संगीत के साथ सुशांत की आवाज बैकग्राउंड में चलती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो का अंत वहीं उसी बड़ी सी झील किनारे होता है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को अमर बताया। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में सुशान्त को एक “सच्ची प्रेरणा” बताया। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में अमर सुशांत लिखा। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, एक घंटे में ही यह एक लाख व्यूज हो गए हैं। लोग इसे काफी शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
